भारतीय रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानेंगे। तो आइए जानते हैं।
कितनी सैलरी मिलेगी?
आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 18000 रुपये प्रतिमाह सैलरी (बेसिक पे) मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
आवेदन करने की आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए या ITI क्वालिफाइड होना चाहिए।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22195 पदों को भरा जाएगा।
ये भी पढ़ें-
JEE Mains में कितने मार्क्स लाने पर हो सकते हैं पास? जानें
NEET UG 2026 का सिलेबस हो चुका है जारी, पढ़ें यहां विषयवार डिटेल