Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आवेदन करने का आज आखिरी मौका

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Oct 21, 2025 03:47 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 03:49 pm IST

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 21 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 है और सुधार विंडो 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए आज हम इससे अवगत होंगे।

सैलरी डिटेल

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,565 पदों को भरा जाएगा। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5,069 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,496 पद शामिल हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालाकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांगजन (PwD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC भर्ती: 5800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement