1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? जानें यहां

जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? जानें यहां

 Published : Feb 08, 2026 04:40 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 04:41 pm IST

जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? ये सवाल बहुत से उम्मीदवारों के मन में होता है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने भी जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में भाग लिया है या अगले सेशन की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से बहुत जल्द परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? ऐसे सवाल अधिकतर स्टूडेंट्स के मन में होते हैं, क्यों कि एनटीए जेईई मेन परीक्षा के लिए रॉ स्कोर जारी नहीं करता है। बता दें कि जेईई मेन में अंक और परसेंटाइल की इक्वेशन मुख्य रूप से विभिन्न शिफ्टों के डिफिकल्टी लेवल स्तर पर निर्भर करती है। उदाहरण- 300 में से 175 या इससे अधिक मार्क्स लाने पर आपको 99 परसेंटाइल मिल सकती है। हालांकि, ये मार्क्स फिक्स नहीं होते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम?

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और इसकी आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। वहीं, इसका परिणाम 12 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

जेईई मेन 2026 सेशन 1: संभावित कटऑफ

  • जनरल (UR): 92-95
  • ओबीसी-एनसीएस: 79-82
  • EWS: 80-82
  • एससी: 64-66
  • एसटी: 45-48

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। सेशन 2 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस सेशन की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना निर्धारित है। 

ये भी पढ़ें- सिविल इंजीनियरिंग के लिए कौन से हैं बेस्ट कॉलेज, देखें लें टॉप 5 की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।