1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन कब से होंगे शुरू? इन डॉक्यूमेंट्स को रखें अपडेट

जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन कब से होंगे शुरू? इन डॉक्यूमेंट्स को रखें अपडेट

 Published : Oct 28, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 01:37 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बहुत जल्द जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, ये सवाल इसकी तैयारी कर रहे लगभग हर उम्मीदवार के मन में डोल रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा पहले जारी किए नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया था कि जेईई मेन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के बाद शुरू होगी। ऐसे में उम्मीद है कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

जेईई मेन जनवरी सत्र 2026 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा और जेईई मेन जनवरी सत्र पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके पहले पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण का एक प्रिंटआउट ले लें।

अपडेटेड डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड: आधार कार्ड में सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम दर्ज होना चाहिए।
  • यूडीआईडी ​​कार्ड: यूडीआईडी ​​कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए।
  • श्रेणी प्रमाण पत्र: श्रेणी प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) अद्यतन और वैध होना चाहिए।

नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

Cyclone Montha के कारण किन-किन राज्यों में स्कूल बंद? जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।