Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें क्या है नया अपडेट

कब जारी होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें क्या है नया अपडेट

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Apr 16, 2024 06:00 am IST, Updated : Apr 16, 2024 06:00 am IST

MP Board Results 2024: जो छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे उनके लिए एक जरूरी खबर है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतार बोर्ड अब जल्द ही खत्म कर देगा।

कब जारी होंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE कब जारी होंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट

MP Board Results 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का ये इंतजार बोर्ड द्वारा जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि नतीजों को कौन सी तारीख पर और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

घोषित होने पर परिणाम चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर और आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा। 

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद वे अपनी संबंधित कक्षा (10वीं या 12वीं) के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और अंक जांचें।
  • इसके बाद पेज डाउनलोड करें और सेव करें। 
  • आखिरी में अपने परिणाम का प्रिंटआउट जरूर ले लें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजों को 20 अप्रैल तक घोषित करने की उम्मीद है। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। बोर्ड नतीजों की घोषणा के संबंध में एक अलग नोटिस जारी करेगा।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा 

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। 

बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को जारी किए गए थे। इसमें कक्षा 10की परीक्षा में कुल 8,15,364 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 5,15,955 उम्मीदवार पास हुए थे। वहीं पास परसेंटेज की बात करें तो कक्षा 10 में कुल 63.2 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई थी। 12वीं कक्षा में कुल 7,27,044 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 4,01,366 उत्तीर्ण हुए। वहीं, कक्षा 12 के पास परसेंटेज की बात करें तो कुल 55.28 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। छात्र-छात्राओं को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- एक ऐसी जगह जहां चारों तरफ से आती हैं Trains, कहते हैं Diamond Crossing

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र, यहां जानें पूरी डिटेल

 

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement