1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड एग्जाम डेट: कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की डेटशीट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड एग्जाम डेट: कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की डेटशीट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 17, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 02:13 pm IST

बिहार बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी किए जाने की उम्मीद है। जारी होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

बिहार बोर्ड 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने अभी तक बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियां जारी नहीं की हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड द्वारा बहुत जल्द परीक्षा डेटशीट को जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि डेटशीट कब और किस समय जारी की जाएगी।

पिछले रुझानों के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां नवंबर-दिसंबर में जारी की जाती हैं। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डेटशीट जारी करते हैं। पिछले साल यानी 2024 में, डेटशीट 7 दिसंबर को जारी की गई थी। परीक्षा हर साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है। 

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स डेटशीट को चेक कर सकेंगे। 

  • जारी होने पर उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार डेटशीट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि पिछले वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी को शुरू हुई थी और 15 फरवरी 2025 को समाप्त हुई थी। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी को शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2025 को समाप्त हुई थी। इसके अलावा व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

AFCAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।