CTET फरवरी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही CTET फरवरी 2026 का परिणाम जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
बता दें कि परिणाम से पहले आंसर-की को जारी किया जाएगा। सीटीईटी आंसर-की जारी होने के साथ ही, इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडो को एक तय समय के लिए खोला जाएगा। इस बीच ही इच्छुक उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। हालांकि, आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा को 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
संपादक की पसंद