1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब आएगा JEE Advanced 2025 का रिजल्ट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

कब आएगा JEE Advanced 2025 का रिजल्ट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : May 25, 2025 11:11 am IST,  Updated : May 25, 2025 01:00 pm IST

जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए प्रतिक्रिया पत्रक 22 मई, 2025 को जारी किए गए थे। अंतिम परिणाम 2 जून, 2025 को प्रकाशित होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। घोषित होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

JEE Advanced 2025: कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर JEE Advanced 2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • कैंडिडेट्स अब अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

परिणाम घोषित होने के बाद, उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग में भाग लेंगे। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल और प्रोसेस शेयर किया जाएगा।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसे भारत में सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है और यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए खुली है जो जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनवतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।