1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब आएगा MP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक? जानें

कब आएगा MP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक? जानें

 Published : Apr 15, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 04:21 pm IST

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
एमपी बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI (FILE)

MP Board 2025 Result:  एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी एमपी बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल डेट और समय की घोषणा नहीं की गई है। 

जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को परिणाम चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि एमपी बोर्ड 2025 की परीक्षा में करीब 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। छात्र-छात्राएं नीचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

MP Board 2025 Result: कैसे कर सकेंगे चेक?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर मौजूदा संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

MP Board 2025 Result:  27 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

बता दें कि एमपी बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुईं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।