RRB NTPC UG भर्ती परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी स्नातक (UG) परिणाम 2025 जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार RRB पोर्टल पर जाकर RRB NTPC UG परिणाम को देख सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या, जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा। हालांकि, इस बात की आधिकारिक अपडेट नहीं है कि परिणाम कब जारी किए जाएंगे। बता दें कि RRB NTPC UG परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम 2025: कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी 15 सितंबर को जारी की गई थी, और उम्मीदवार 20 सितंबर तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद, आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। आरआरबी एनटीपीसी यूजी स्कोरकार्ड पीडीएफ आरआरबी पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीजवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: स्टूडेंट्स की LOC जमा करने के लिए फिर खुला पोर्टल, जानें क्या है आखिरी तारीख