1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET 2024: कब आएगा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट? क्या है अपडेट; जानें

UGC NET 2024: कब आएगा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट? क्या है अपडेट; जानें

 Published : Sep 29, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 04:01 pm IST

UGC NET की परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एनटीए की तरफ से जल्द ही परिणाम को घोषित करने की संभावना है।

कब आएगा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट- India TV Hindi
कब आएगा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट Image Source : FILE

UGC NET 2024: जिन कैंडिडेट्स ने यूजीसी नेट परीक्षा दी थी, वे सभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल जानकारी इस बात की नहीं है कि रिजल्ट को कब और किस टाइम जारी किया जाएगा।  एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।  एनटीए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी नेट के रिजल्ट के साथ साथ इसके कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।

UGC NET 2024: कैसे कर सकेंगे चेक 

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होम पेज पर, 'UGC-NET Result 2024' वाले लिंकपर क्लिक कर दें।
  • इतना करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे विवरण को फिल करना होगा।
  • सभी जानकारी तय जगह पर भर देने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • आखिरी में भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें अपने पास प्रिंटआउट रख लें।

यूजीसी नेट परीक्षा में हर प्रश्न 2 अंक का होता है। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं कटते हैं। अगर आप कोई सवाल नहीं करते हैं या उसे रिव्यू के लिए छोड़ देते हैं, तो उसके लिए न कोई अंक मिलता है और न ही कटता है। यदि कोई प्रश्न गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो उस प्रश्न का प्रयास करने वाले सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  PSB SO भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, क्या है प्रोसेस? जानें

भारत का एक ऐसा राज्य जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।