1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Independence Day 2023: इस साल हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, 76वां या 77वां? बहुत है कंफ्यूजन

Independence Day 2023: इस साल हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, 76वां या 77वां? बहुत है कंफ्यूजन

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Aug 08, 2023 10:26 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 12:22 pm IST

Independence Day 2023: हम हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, 76वां या 77वां? इस बात को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताएंगे कि इस वर्ष हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस, 76वां या 77वां- India TV Hindi
इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस, 76वां या 77वां Image Source : FILE

Independence Day 2023: हमारे दश में हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त 2023 के दिन बड़ी धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। लगभग 200 वर्षों की पराधीनता या परतंत्रता के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना। जिसके बाद से हम हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, 76वां या 77वां? इस बात को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज हैं। आप में से बहुत से लोगों को अगर इस बात की जानकारी नहीं है तो कई बात नहीं, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताएंगे कि इस वर्ष हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। 

इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस, 76वां या 77वां

अंग्रेंजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़े हुए हमें इस साल 76 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस साल 15 अगस्त 2023 के अवसर पर देश को आजाद हुए कुल 76 साल हो जाएंगे, जिसकी खुशी में पूरा देश जश्न मनाएगा। इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, इस बात को लेकर लोगों बहुते कंफ्यूजन है। कई लोग उलझे हुए हैं कि इस वर्ष 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या 77वां। आपको दें कि बीते सालों में हमने वर्ष 2021 में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, वर्ष 2022 में 76वां मनाया, इस लिहाज से हम वर्ष 2023 में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।  

क्या इस साल की थीम 

हर साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक अलग थीम के साथ होता है, जो हर साल अलग होती है। इस साल यानी स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' है। हर साल की तरह इस बार भी देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्रचीर से देश के नाम संबोधन करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्‍त वाले दिन देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आएगा। 76 साल पहले आजादी मिलनी एक बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन उससे भी बड़ी और असली चुनौती है भारत की स्वतंत्रता को बनाए रखना और लोकतंत्र को बेहतर करने और लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।