1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIIMS NORCET 10 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें क्या है एलिजिबिलिटी

AIIMS NORCET 10 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें क्या है एलिजिबिलिटी

 Published : Feb 27, 2026 08:12 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 08:12 am IST

AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मार्च है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने AIIMS NORCET 10 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। जो कैंडिडेट नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सभी AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एग्जाम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण को जानते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • जो कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग/ B.Sc नर्सिंग होनी चाहिए या इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट/यूनिवर्सिटी से B.Sc (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/ पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग होनी चाहिए।
  • या इंडिया नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट/बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस जनरल/OBC कैंडिडेट्स के लिए ₹3000/- और SC/ST कैंडिडेट्स/EWS के लिए ₹2400/- है। कैंडिडेट बताई गई एप्लीकेशन फीस DEBIT CARD/CREDIT CARD/NETBANKING से दे सकते हैं। ट्रांज़ैक्शन/प्रोसेसिंग फीस, अगर कोई हो, जैसा भी लागू हो, कैंडिडेट को बैंक को देनी होगी।

एग्जाम

बता दें कि स्टेज I एग्जाम 11 अप्रैल 2026 को और स्टेज II एग्जाम 30 अप्रैल, 2026 को होगा।

ये भी पढ़ें- 

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी! रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेगा रोजगार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।