अगर आप वायुसेना में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत IAF अग्निवीरवायु 01/2027 भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 फरवरी 2026 है, कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या एलिजिबिलिटी है, कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाट से मिली जानकारी के अनसुर, साइंस सब्जेक्ट कैटेगरी में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ क्लास 12 पास होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% कुल मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स हों या दूसरे स्ट्रीम में भी यही मार्क्स क्राइटेरिया हो।
- इंजीनियरिंग में सभी डिप्लोमा होल्डर और संबंधित वोकेशनल क्वालिफिकेशन वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए, इससे ज्यादा न हो। सरल भाषा में कहें तो उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले एवं 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटि कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।