1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्यों मनाते हैं हर साल 'बाल दिवस', 14 नवंबर से क्या है इसका नाता?

क्यों मनाते हैं हर साल 'बाल दिवस', 14 नवंबर से क्या है इसका नाता?

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 14, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2024 06:30 am IST

हर साल 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में जगह-जगह बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

क्यों मनाते हैं हर साल...- India TV Hindi
क्यों मनाते हैं हर साल 'बाल दिवस Image Source : INDIA TV

देश में हर साल 14 नंवबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों को मिठाई, चॉकलेट बांटी जाती है। वहीं, कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़ा हुआ है। नेहरू जी को बच्चों से खासा लगाव था, बच्चे में उनसे खूब लाड लड़ाते थे और प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी प्रेम और बच्चों के प्रति समर्पण के कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने को निर्णय लिया गया।

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के महत्व को जगजाहिर करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चे देश का भविष्य हैं। साथ ही उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर हैं जैसे बच्चों के शिक्षा का अधिकार, स्वस्थ रहने का अधिकार और सुरक्षित वातावरण में रहने का अधिकार।

बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति समाज को उनके दायित्व की भी याद दिलाता है कि समाज को बच्चों से प्यार करना चाहिए, साथ ही उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। साथ ही समाज को यह भी याद दिलाता है कि उन्हें बच्चों के विकास पर काम करना चाहिए जिससे उनका सही से विकास हो सके।

आखिर 14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं बाल दिवस?

जब पंडित जवाहर लाल नेहरू जीवित थे तब 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। बता दें कि 20 नवंबर को ही संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दुनिया में विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू की मौत के बाद यानी 1964 के बाद संसद ने उनके जयंती को देश में आधिकारिक बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब से देश में 14 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।

इस दिन बच्चों को ढेर सारा प्यार, गिफ्ट दिया जाता है। देश भर के स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें खाने की चीजें, किताबें और कार्ड शामिल होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।