1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कभी सोचा है प्लास्टिक स्टूल के बीच में क्यों होता है Hole? जानिए इसकी वजह

कभी सोचा है प्लास्टिक स्टूल के बीच में क्यों होता है Hole? जानिए इसकी वजह

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Feb 21, 2023 10:03 am IST,  Updated : Feb 21, 2023 10:03 am IST

प्लास्टिक के स्टूल तो सभी घरों, दुकानों आदि जगहों पर देखनो को मिल ही जाते हैं। लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि स्टूल में छेद क्यों होता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि स्टूल में होल क्यों होता है।

सांकेतिक फाइल फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फाइल फोटो Image Source : PIXABAY

Stool Hole: घरों में कुर्सी, टेबल, स्टूल आदि ऐसी चीजें होना बेहद आम बात है। हर घर में ये चीजें आपको देखने के लिए आसानी से मिल जाएंगी। लोग इन सभी सामान को देखते तो हैं लेकिन इनकी कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जिनसे बहुत से लोग अंजान हैं। प्लास्टिक के स्टूल तो सभी घरों, दुकानों आदि जगहों पर देखनो को मिल ही जाता है। लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि स्टूल में छेद क्यों होता है। आपने कभी सोचा है कि स्टूल बनाने वाली कंपनी आखिर ऐसा क्यों करती हैं। चलिए आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि स्टूल में छेद क्यों होता है। 

छेद नहीं होने पर चिपक जाएंगे

स्टूल चाहे लोकल हो या ब्रांडेड छेद दोनों में ही होता है। दरअसल, स्टूल में छेद प्रेशर और वैक्यूम पास करने के लिए होता है। स्टूल ज्यादा जगह नहीं लेते और एक के ऊपर एक रखे जाते हैं। स्टूल ढेर सारे होकर भी एक के ऊपर एक रखकर कम जगह में सिमट जाते हैं और इस्तेमाल के वक्त उन्हें अलग कर दिया जाता है। ऐसे में अगर इनमें होल नहीं होगा तो स्टूल को एक के ऊपर एक रखने से प्रेशर और वैक्यूम के चलते ये आपस में चिपक सकते हैं। इनके चिपकने पर इन्हें अलग करना मुश्किल हो जाएगा। इलिसए स्टूल के बीच में होल बनाया जाता है।

ये भी है एक कारण
स्टूल के बीच नें होले होने की और भी कई कारण है। आप इसे ऐसे समझिए कि कोई बेहद वजनीला शख्स स्टूल पर बैठता या खड़ा हो जाता है फिर भी स्टूल टूटता नहीं है। इसकी मुख्य वजह स्टूल के बीच में मौजूद होल ही है, जिसकी वजह से उसका बॉडी वेड समान रूप से बंट जाता है और इंसान सेफ रहता है। यानी स्टूल में बनाए गए छेद का बेहद अहम रोल होता है। अगर प्लास्टिक स्टूल में होल न बनाए जाएं, तो उनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है जिससे इंसान को चोट भी लग सकती है।    

ये भी पढ़ें- IDBI Recruitment: आईडीबीआई में निकली SO पद पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी प्रक्रिया
GATE 2023: आज जारी होगी गेट परीक्षा की आंसर-की, जानें कब से कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।