CAT 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। बता दें कि परिणाम से पहले फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM कोझिकोड) द्वारा CAT 2025 फाइनल आंसर-की को आज जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर CAT 2025 फाइनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने फाइनल आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार फाइनल आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
पिछले तीन सालों - 2024, 2023, 2022 में CAT रिज़ल्ट दिसंबर के आखिर तक घोषित किया गया था, जो एग्जाम होने के 20 से 25 दिनों के अंदर था।
पिछले 5 सालों के CAT रिजल्ट की तारीख
- CAT रिजल्ट 2024- 19 दिसंबर
- CAT रिजल्ट 2023- 21 दिसंबर
- CAT रिजल्ट 2022- 21 दिसंबर
- CAT रिजल्ट 2021- 3 जनवरी
- CAT रिजल्ट 2020- 2 जनवरी
बता दें कि IIM कोझिकोड ने 4 दिसंबर को CAT 2025 की प्रोविजनल आंसर की और इंडिविजुअल रिस्पॉन्स शीट जारी की थी। इसके बाद आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को 8 दिसंबर को खोला गया था, जो 10 दिंसबर को बंद की गई थी। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की के उलट, फाइनल आंसर की को चैलेंज नहीं किया जा सकता और यह स्कोर नॉर्मलाइज़ेशन और पर्सेंटाइल कैलकुलेशन के लिए पक्का रेफरेंस होती है।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।