1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NTET 2024 परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी? जानें एग्जाम पैटर्न, आज है आवेदन की लास्ट डेट

NTET 2024 परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी? जानें एग्जाम पैटर्न, आज है आवेदन की लास्ट डेट

 Published : Oct 22, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 04:04 pm IST

NTET 2024 परीक्षा के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी एनटीईटी 2024 परीक्षा के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं है या कर चुके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 22 अक्टूबर को नेशनल टीचर्स एंट्रेंस टेस्ट (NTET) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in/NTET के जरिए जल्द से जल्द NTA NTET 2024 आवेदन पत्र भर दें। बता दें कि इसके लिए अंतिम शुल्क 23 अक्तूबर 2024 तक जमा किया जा सकता है।

शेड्यूल के अनुसार, NTA NTET 2024 सुधार विंडो 24 अक्टूबर को खुलेगी। सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार सुधार विंडो के माध्यम से NTA NTET 2024 आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। NTA NTET आवेदन सुधार विंडो 2024 25 अक्टूबर, 2024 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को NTA NTET 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

NTA NTET 2024: आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए NTA NTET आवेदन शुल्क संरचना इस प्रकार है:

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग - गैर-क्रीमी लेयर OBC-(NCL) उम्मीदवारों से 3,500 रुपये लिए जाएंगे।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PwD) और थर्ड जेंडर श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

एग्जाम पैटर्न 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं। 

  • NTA NTET 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। 
  • NTA NTET 2024 परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। 
  • इसमें 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 होंगे। 
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी या हिंदी में सेट किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। 

निगेटिव मार्किंग

इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। हर सही आंसर के लिए कैंडिडेट्स को को दो अंक दिए जाएंगे। जबकि, गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें-

भारत का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला कौन सा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।