1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जानें यहां

क्या यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जानें यहां

 Published : Jun 15, 2025 11:39 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 11:43 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर UGC NET जून 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, टाइमिंग जैसे विवरण शामिल होंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।

UGC NET June 2025: कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा का समय अंकित होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सभी विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए और विसंगतियों की तुरंत NTA को रिपोर्ट करनी चाहिए।

UGC NET June 2025: नेगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा चाहे कोई भी हो, उम्मीदवारों के मन में नेगेटिव मार्किंग को लेकर सवाल रहता ही है। ऐसे ही उम्मीदवारों के मन में सवाल होगा ही कि यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं। तो बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।