1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भागलपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भागलपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 09:34 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में भागलपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में भागलपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर विधानसभा सीट से रोहित पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने अजीत शर्मा पर दांव खेला है।

पिछली बार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भागलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अरजीत शास्वत चौबे और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के बीच टक्कर थी। इस सीट पर कांग्रेस के अजीत शर्मा ने जीत हासिल की थी। अजीत शर्मा को 70514 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याक्षी अरजीत शास्वत चौबे रहे जिन्हें 59856 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024