1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भोरे सीट पर कौन मारेगा बाजी? पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भोरे सीट पर कौन मारेगा बाजी? पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 12:36 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 12:36 pm IST

जनता दल यूनाइटेड ने भोरे विधानसभा सीट से सुनील कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि CPI-ML ने जितेंद्र पासवान को टिकट दिया है।  

Bihar vidhansabha chunav- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भोरे सीट पर कौन मारेगा बाजी? पिछली बार कांग्रेस की हुई थी जीत Image Source : PTI

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में भोरे सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और CPI-ML के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने भोरे विधानसभा सीट से सुनील कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि CPI-ML ने जितेंद्र पासवान को टिकट दिया है।

पिछली बार भोरे सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार और बीजेपी के प्रत्याशी इंद्रदेव मांझी के बीच सीधी टक्कर हुई थी। पिछला चुनाव आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ी थी और इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को उतारा था। इसबार भोरे की सीट महागठबंधन की ओर से CPI-ML को दी गई है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भोरे सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 74365 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के इंद्रदेव मांझी को 14871 वोटों से हराया था। इंद्रदेव मांझी को कुल 59494 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024