1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Election: किस विधानसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? ये रही हर सीट के चुनाव कार्यक्रम की पूरी डिटेल

Bihar Election: किस विधानसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? ये रही हर सीट के चुनाव कार्यक्रम की पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 03:45 pm IST

बिहार चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

Bihar Elections - India TV Hindi
Bihar Elections  Image Source : BIHAR ELECTIONS

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल फुक गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। बिहार चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। बिहार चुनाव को कोरोना संकट के बीच सबसे बड़ा चुनाव कहा जा रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना की वजह से दुनियाभर में 70 देशों के चुनाव टाले गए हैं। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग इन चुनावों के दौरान खास एहतियात बरत रहा है। बता दें कि इससे पहले चुनाव की तैयारियों के दौरान भी चुनाव आयोग ने बिहार के लिए खास दिशानिर्देश तैयार किए थे। 

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है। खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा। ऑफलाइन नमांकन की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल के कारण सभी तरह की सावधानियों के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव होंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस प्रकार एक घंटे मतदान की अवधि बढ़ाई गई है। पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था। हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा। एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सात लाख सैनिटाइजर, छह लाख फेस शील्ड और 46 लाख मास्क का इंतजाम रहेगा।

जानिए किस चरण में किन सीटों पर होगा चुनाव 

पहला फेज 

  • नामांकन जारी होन की तारीख 1 अक्टूबर
  • नामांकन भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर
  • स्कूटनी की तारीख 8 अक्टूबर
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 
  • चुनाव की तारीख 28 अक्टूबर 
  • कुल सीटें 71 

दूसरा फेज 

  • नामांकन जारी होन की तारीख 9 अक्टूबर
  • नामांकन भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर
  • स्कूटनी की तारीख 17 अक्टूबर
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 
  • चुनाव की तारीख 3 नवंबर 
  • कुल सीटें 94 

तीसरा फेज

  • नामांकन जारी होन की तारीख 13 अक्टूबर
  • नामांकन भरने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर
  • स्कूटनी की तारीख 21 अक्टूबर
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 
  • चुनाव की तारीख 7 नवंबर 
  • कुल सीटें 78 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024