1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चेरिया बरियापुर में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चेरिया बरियापुर में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 01:54 pm IST

पिछली बार चेरिया बरियापुर सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कुमारी मंजू वर्मा और लोजपा प्रत्याशी अनिल कुमार चौधरी के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चेरिया...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चेरिया बरियापुर में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े Image Source : REPRESENATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में चेरिया बरियापुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। जेडीयू ने चेरिया बरियापुर विधानसभा सीट से एक बार फिर पिछली बार की विजेता कुमारी मंजू वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने राज बंशी महतो पर दांव खेला है।

पिछली बार चेरिया बरियापुर सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कुमारी मंजू वर्मा और लोजपा प्रत्याशी अनिल कुमार चौधरी के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है ऐसे में भाजपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी नहीं दिया है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चेरिया बरियापुर सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कुमारी मंजू वर्मा की जीत हुई थी उन्हें 69795 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी अनिल कुमार चौधरी को 29736 वोटों से हराया था जिन्हें 40059 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 5740 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024