1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: नबीनगर विधानसभा सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, क्या JDU तीसरी बार मारेगी मैदान?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: नबीनगर विधानसभा सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, क्या JDU तीसरी बार मारेगी मैदान?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 07:58 pm IST

इस बार नबीनगर विधानसभा सीट पर जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह का सीधा मुकाबला आरेडी के विजय कुमार सिंह से है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह हैट्रिक मार पाएंगे या नहीं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Nabinagar Assembly Constituency RJD JDU- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Nabinagar Assembly Constituency RJD JDU Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में औरंगाबाद जिले के तहत आने वाले नबीनगर विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो नबीनगर विधानसभा सीट (विधानसभा संख्या 221) जेडीयू (JDU) का गढ़ माना जाता रहा है।

2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने नबीनगर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इस बार नबीनगर विधानसभा सीट पर जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह का सीधा मुकाबला आरेडी के विजय कुमार सिंह से है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह हैट्रिक मार पाएंगे या नहीं। 

नबीनगर विधानसभा सीट काराकाट लोकसभा के तहत आती है। 1951 में ही नबीनगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। अगर आंकड़ों की बात करें तो 2015 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर वीरेंद्र कुमार सिंह ने 42,035 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। वीरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव में भाजपा कैंडिडेट गोपाल नारायण सिंह को हराया था। भाजपा के गोपाल नारायण सिंह को 36774 वोट मिले थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024