1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजापाकर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजापाकर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 11:24 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 11:24 am IST

पिछली बार राजापाकर सीट पर राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम और लोजपा प्रत्याशी रामनाथ रमन के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजापाकर...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजापाकर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में राजापाकर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और कांग्रेस के बीच में है। जेडीयू ने राजापाकर विधानसभा सीट से महेंद्र राम को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने प्रतिमा कुमारी पर दांव खेला है।

पिछली बार राजापाकर सीट पर राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम और लोजपा प्रत्याशी रामनाथ रमन के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लोजपा शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजापाकर सीट पर राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम की जीत हुई थी उन्हें 61251 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी रामनाथ रमन को 15155 वोटों से हराया था जिन्हें 46096 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 1925 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024