1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: चिराग ने कहा-नीतीश का CM बनना असंभव, BJP-LJP की बनेगी सरकार

बिहार चुनाव: चिराग ने कहा-नीतीश का CM बनना असंभव, BJP-LJP की बनेगी सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 09:53 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 09:53 am IST

लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में फिर से सीएम बनना असंभव है और बिहार में 10 नवंबर को बीजेपी-लोकजनशक्ति पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

chirag paswan- India TV Hindi
नीतीश का CM बनना असंभव, BJP-LJP की बनेगी सरकार: चिराग पासवान Image Source : PTI

पटना: लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में फिर से सीएम बनना असंभव है और बिहार में 10 नवंबर को बीजेपी-लोकजनशक्ति पार्टी की सरकार बनने जा रही है। चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से मुझे फीडबैक मिल रहा है एक बात तो तय है अगली 10 तारीख को मुख्यमंत्री जी का पुन:बिहार में मुख्यमंत्री बनना असंभव होगा और भाजपा लोजपा की सरकार 10 तारीख को बिहार में बनने जा रही है। 

चिराग पासवान ने कहा कि इस बार जो भी मतदान हो रहा है वो बदलाव के लिए और विकास के नाम पर हुआ है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी इसबार अकेले चुनाव मैदान में खड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024