पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसमें वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के स्टेडियम पर खेल रही है। इस मुकाबले के पहले दिन के खेल में लंच सेशन के दौरान ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तानी टीम पूर्व कप्तान और उनके देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दोनों बेटों के इंटरव्यू को प्रसारित किया, जिसको लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला। पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स के बीच विवाद हो गया। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का एक इंटरव्यू किया जिसको स्काई स्पोर्ट्स ने इसे मैच के बीच लंच ब्रेक में ब्रॉडकास्ट करने की तैयारी कर ली थी लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस इंटरव्यू पर ऑब्जेक्शन कर दिया। इसे ब्रॉडकास्ट ना करने की चेतावनी दे दी और PCB ने कहा कि अगर ये इंटरव्यू चलेगा तो पाकिस्तान की टीम लंच ब्रेक के बाद मैदान पर नहीं लौटेगी।
पीसीबी ने इंटरव्यू रोकने की पूरी कोशिश लेकिन अंत में मुंह की खानी पड़ी
PCB ने इंटरव्यू रोकने की पूरी कोशिश की क्योंकि उसे मालूम था कि इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान पाकिस्तान सरकार की पोल खोल देंगे, लेकिन पाकिस्तान के ऑब्जेक्शन के बाद भी स्काई स्पोर्ट्स ने ये इंटरव्यू ऑन एयर किया जिसमें लंच ब्रेक में 18 मिनट का पूरा इंटरव्यू चला। पाकिस्तान टीम को खेलने के लिए मैदान पर वापस भी आना पड़ा और मजे की बात यह है कि PCB इस इंटरव्यू को स्काई स्पोर्ट्स पर रोकने में लगा रहा और उसके अपने ब्रॉडकास्टर PTV पर भी यह इंटरव्यू चल गया। जैसे ही पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई इंटरव्यू को बीच में रोका गया और कमर्शियल चलाया गया अब पाकिस्तान के यूट्यूबर्स कासिम और सुलेमान का मैसेज वीडियो बनाकर लोगों तक पहुंचाने में लग गए हैं।
इमरान के बेटों ने पाकिस्तानी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
इमरान खान के बेटों ने इस इंटरव्यू में पाकिस्तान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया जिसमें उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ की सरकार इमरान को जान से मारने की कोशिश में लगी है। कासिम और सुलेमान के आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब पाकिस्तान सरकार सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी इमरान खान को ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में शिफ्ट नहीं कर रही है। ऐसे में पाकिस्तान के भीतर ही शहबाज-मुनीर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। इमरान खान के दोनों बेटे सुलेमान और कासिम पहले भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान के हुक्मरान उनके पिता को जान से मारना चाहते हैं। इस बार का इंटरव्यू क्रिकेट मैच के दौरान हुआ और इंग्लैंड और पाकिस्तान का ये मैच PTV पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसीलिए जब सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू पाकिस्तान में ऑफिशियल चैनल पर दिखा तो लॉर्ड्स में बैठे पाकिस्तानियों के तोते उड़ गए।
दोनों बेटों ने कई बार पिता से मिलने की कोशिश लेकिन नहीं मिली इजाजत
कासिम और सुलेमान दोनों बेटें इमरान की पहली पत्नी जमाइमा के साथ लंदन में रहते हैं और जिंदगी का काफी बड़ा हिस्सा उन्होंने पाकिस्तान में बिताया है। जब इमरान को जेल में भेजा गया उसके बाद से सुलेमान और कासिम ने कई बार पाकिस्तान जाने की कोशिश की जहां वह जेल में जाकर अपने पिता अपने हीरो इमरान से मिलना चाहते हैं। लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने इजाजत नहीं दी। जनरल मुनीर को पता है, इमरान के बेटों को देख कर पाकिस्तान की जनता और भड़क जाएगी इसीलिए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उनके लाइव इंटरव्यू से पाकिस्तान की सरकार और फौज को इतनी मिर्ची लगी।
ये भी पढ़ें
पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा - उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में पक्की की जगह, सिर्फ 2 इवेंट में हिस्सा लेकर हासिल किया टिकट