1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा - उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए

पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा - उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 28, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 07:29 pm IST

वर्ल्ड क्रिकेट में अभी पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें अब मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Pat Cummins And Imran Khan- India TV Hindi
पैट कमिंस और इमरान खान Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान को वहां की सरकार ने अभी जेल में बंद कर रखा है, जिसमें उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट की खबरें सामने आ रही हैं। इसको लेकर वर्ल्ड क्रिकेट के कई पूर्व कप्तानों ने अपनी चिंता जाहिर करने के साथ पाकिस्तानी सरकार को एक लेटर भी भेजा जिसमें इमरान खान को सही इलाज मुहैया कराने के लिए कहा गया। वहीं इसी बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन के खेल में इमरान खान के दोनों बेटों का एक इंटरव्यू भी ब्रॉडकास्टर ने प्रसारित किया उन्होंने अपने पिता की जान को खतरा बताया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और लिखा कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।

उम्मीद है कि अदालत के आदेश के बाद इमरान को उचित इलाज मुहैया कराया जाएगा

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने इमरान खान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम का वीडियो इंटरव्यू सामने आने के बाद 28 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं यहां ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों के समर्थन में अपनी बात रख रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि अदालत के आदेश के बाद इमरान खान को उचित इलाज मुहैया कराया जाएगा और उनके परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा जिसके वह हकदार हैं। बता दें कि पैस कमिंस पहले ऐसे एक्टिव क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने इमरान खान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

साल 2023 से इमरान खान जेल में हैं बंद

पाकिस्तानी सरकार ने 73 साल के इमरान खान को साल 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से रावलपिंडी की जेल में बंद करके रखा हुआ है। वहीं हाल में ही इस्लामाबाद में उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकारी अस्पताल में जांच कराने के बाद फिर से उनको जेल में बंद कर दिया गया था। इमरान खान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम ने स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में यह बताया कि उनको अपने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता है जिसमें उन्हें जान से मारने की कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

लॉर्ड्स टेस्ट के बीच पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, स्टार बल्लेबाज पहले दिन हुआ चोटिल; हो सकता है बाहर

भारतीय टीम की नाक में दम करने वाले खिलाड़ी की संघर्ष भरी है कहानी, बहन ने उधार लेकर खरीदा था पहला बल्ला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल