1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Buxar Election Result: बक्सर में पलटी बाजी, कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी आगे

Buxar Election Result: बक्सर में पलटी बाजी, कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:25 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:00 pm IST

Buxar vidhan sabha chunav Result: पिछली बार बक्सर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप दुबे के बीच टक्कर थी।

Buxar Seat Election Result- India TV Hindi
Buxar Seat Election Result Parshuram Chaubey  Sanjay Kumar Tiwari  BJP INC Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की बक्सर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बक्सर सीट पर 56.27  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बक्सर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। बक्सर विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा सीट से परशुराम चौबे को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता संजय कुमार तिवारी पर दांव खेला है।

बक्सर सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी आगे हो गए है। वह भारतीय जनता पार्टी के परशुराम चौबे से 508 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बक्सर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी की जीत हुई थी उन्हें 66527 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप दुबे को 10181 वोटों से हराया था जिन्हें 56346 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 30 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 998 वोट गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024