1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. चिराग पासवान की अपील, जहां LJP प्रत्याशी न हो वहां BJP को वोट दें

चिराग पासवान की अपील, जहां LJP प्रत्याशी न हो वहां BJP को वोट दें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 01:36 pm IST

बिहार में इस समय चुनावी दंगल जारी है। केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में अलग चुनाव लड़ रही है।

Chirag Paswan- India TV Hindi
Chirag Paswan Image Source : FILE

बिहार में इस समय चुनावी दंगल जारी है। केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में अलग चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान नीतिश कुमार पर आक्रामक हैं लेकिन चुनाव में उन्हीं की सहयोगी बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा भी कर रहे हैं। इस बीच चिराग पासवान ने एक और बड़ा बयान देकर बीजेपी और जेडीयू नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। 

चिराग पासवान ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी से अनुरोध है की जहां भी एलजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को लागू करने के लिए एलजेपी के प्रत्याशियों को वोट दें, जबकि अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथियों को दें। आने वाली सरकार नीतीशमुक्त सरकार बनेगी। 

चिराग पासवान, सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार के सबसे चर्चित फैसले शराबबंदी को लेकर आलोचना की थी। अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है।  बिहार की माताएं-बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती। बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी की तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024