1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 'बदलाव पत्र 2020' दिया नाम

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 'बदलाव पत्र 2020' दिया नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 11:56 am IST,  Updated : Oct 21, 2020 12:17 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को 'बदलाव पत्र 2020' नाम दिया है।

Congress releases its election manifesto for Bihar Election- India TV Hindi
Congress releases its election manifesto for Bihar Election Image Source : CONGRESS TWITTER

पटना। कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र (Election Manifesto) जारी कर दिया है। बुधवार सुबह पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पटना में पार्टी का घोषणापत्र जारी करने की घोषणा की। घोषणापत्र जारी करते समय रणदीप सुरजेवाला के साथ पार्टी के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, पार्टी नेता राज बब्बर भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को 'बदलाव पत्र 2020' नाम दिया है।  

चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने का वादा किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह भी कहा है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो जिस तरह से पंजाब सरकार केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बिल लेकर आई है उसी तरह बिहार में भी बिल लाया जाएगा। पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल ने यह जानकारी दी है। 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल तथा कुछ वाम दलों के बीच गठबंधन है और इस गठबंधन को महागठबंधन का नाम दिया गया है। गठबंधन में कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि वाम दलों को 29 सीटों दी गई हैं। 144 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन के सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है और 10 लाख लोगों को नौकरी का वादा किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024