1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्पाद आयुक्त को पद से हटाया

बिहार: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्पाद आयुक्त को पद से हटाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 09:22 pm IST

निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को बिहार के उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया है। 

election commission removes senior ias officer from his post । बिहार: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्प- India TV Hindi
बिहार: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्पाद आयुक्त को पद से हटाया Image Source : PTI

पटना. निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को बिहार के उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने समीक्षा के दौरान 2008 के आईएएस अधिकारी कार्तिकेय धनजी को निरोधात्मक कार्रवाई की प्रभावशाली कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं करने और अपर्याप्त तैयारियों को लेकर उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया। 

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की सात सदस्यीय टीम आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार की शाम पटना पहुंची थी और आयोग की टीम ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के शिष्टमंडल से मुलाकात करने के साथ प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024