1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार DGP पद से लिया VRS, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार DGP पद से लिया VRS, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 12:10 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 12:11 am IST

सोमवार को ही जब गुप्तेश्वर पांडेय से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ''क्या रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाना पाप है? कदाचार है? या गलत है? राजनीति के कारण ही कार्यपालिका है, विधायिका है.''

Gupteshwar Pandey voluntarily retired as Bihar DGP Sanjeev...- India TV Hindi
Gupteshwar Pandey voluntarily retired as Bihar DGP Sanjeev Kumar Singhal is new DGP Image Source : FILE

नई दिल्ली। बिहार पुलिस में लंबे समय तक सेवा देने के बाद गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के डीजीपी के पद से रिटायरमेंट ले ली है। गुप्तेश्वर पांडे ने VRS के लिए आवेदन किया था जिसे राज्य सरकार ने मान लिया है। गुप्तेश्वर पांडे की जगह संजीव कुमार सिंघल को DGP का अतीरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और इस सिलसिले में राज्य सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ NDA के प्रत्याशी हो सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुर्खियों में आए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अभिनेता की मौत पर मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए थे। 

सोमवार को ही जब गुप्तेश्वर पांडेय से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ''क्या रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाना पाप है? कदाचार है? या गलत है? राजनीति के कारण ही कार्यपालिका है, विधायिका है.''

मंगलवार रात जैसे ही गुप्तेश्वर पांडे के त्यागपत्र की खबर आई तो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला जिसमें कहा कि वे बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लाइव जुड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की हुई थी उसमें लिखा था, 'मेरी कहानी, मेरी जुबानी'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024