1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kishanganj Election Result: किशनगंज में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और कांग्रेस में कौन आगे

Kishanganj Election Result: किशनगंज में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और कांग्रेस में कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:47 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:28 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने भारतीय जनता पार्टी की स्वीटी सिंह को मात दी थी।

Kishanganj Seat Election Result, Sweety Singh, Ijaharul Husain, Congress, BJP- India TV Hindi
2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने भारतीय जनता पार्टी की स्वीटी सिंह को मात दी थी। Image Source : INDIA TV

किशनगंज: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना जारी है। बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है।  जहां तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को मतदान हुआ था। किशनगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्वीटी सिंह दावेदारी पेश कर रही हैं, जबकि कांग्रेस की तरफ से सिटिंग विधायक इजहारुल हुसैन ताल ठोक रहे हैं।

किशनगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इजहारुल हुसैन से आगे चल रहे हैं, स्वीटी सिंह को को फिलहाल 17535 वोट प्राप्त हो चुके हैं जबकि इजहारुल हुसैन को अभी तक 16221 वोट मिले हैं। 

2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने भारतीय जनता पार्टी की स्वीटी सिंह को मात दी थी। उन चुनावों में मोहम्मद जावेद के नाम का बटन 66522 लोगों ने दबाया था, जबकि स्वीटी के नाम पर कुल 57913 वोट पड़े थे। उन चुनावों में किशनगंज सीट पर तीसरे नंबर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कैंडिडेट तसीरुद्दीन थे जिन्हें 16440 लोगों ने वोट दिया था। 2015 के विधानसभा चुनावों में किशनगंज विधानसभा सीट पर कुल 20 दावेदार थे। उन चुनावों में नोटा 1100 वोट लेकर 14वें स्थान पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024