1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मधुबन में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार BJP को मिली थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मधुबन में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार BJP को मिली थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 12:43 pm IST

इस समय पूरे देश की निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं। यहां अगले तीन हफ्ते में जनता अपना फैसला सुना देगी।

Bihar Elections - India TV Hindi
Bihar Elections  Image Source : PTI

पटना: इस समय पूरे देश की निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं। यहां अगले तीन हफ्ते में जनता अपना फैसला सुना देगी। तीन चरणों के मतदान के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में मधुबन विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां पर एनडीए की ओर से जेडीयू ने और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां बीजेपी ने मधुबन विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राणा रणधीर को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने मदन प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

मधुबन सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो महागठबंधन में शामिल बीजेपी के प्रत्याशी राणा रणधीर ने उस वक्त महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड के शिवाजी राय को मात दी थी। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर बसपा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं भाजपा और जदयू इस बार मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबन सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी राणा रणधीर यादव को जीत मिली थी। उन्हें करीब 44 प्रतिशत मतों के साथ 61054 वोट मिले थे और उन्होंने जेडीयू के प्रत्याशी ​शिवाजी राय को मात दी थी। राय को 44832 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024