1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: मोकामा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

बिहार चुनाव: मोकामा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 03:03 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में मोकामा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है।

बिहार चुनाव: मोकामा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े- India TV Hindi
बिहार चुनाव: मोकामा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में मोकामा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है। JDU ने मोकामा विधानसभा सीट से राजीव लोचन नारायण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि RJD ने अनंत कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पिछली बार मोकामा सीट से IND के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह और JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच टक्कर थी। तब इस सीट से JDU ने अपना उम्मीदवार इसलिए उतारा था क्योंकि उस वक्त JDU और RJD ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इन्होंने महागठबंधन किया था। लेकिन, अभी ऐसा नहीं है। अब RJD और JDU अलग हैं और JDU, BJP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा सीट पर IND के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 54005 वोट मिले थे और उन्होंने JD(U) के प्रत्याशी नीरज कुमार को हराया था। नीरज कुमार को 35657 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इनमें से दो के रद्द हो गए थे और तीन ने वापस ले लिए थे। इस सीट पर कुल 144587 लोगों ने वोट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024