1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुल्तानगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुल्तानगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 03:03 pm IST

इस सीट पर पर एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ललित नारायण मंडल की सीधी टक्कर महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार ललन कुमार से है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुल्तानगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुल्तानगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत Image Source : FILE PHOTO

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में सुल्तानगंज विधानसभा सीट भी आती है। इस सीट पर पर एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ललित नारायण मंडल की सीधी टक्कर महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार ललन कुमार से है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुल्तानगंज सीट पर जेडीयू प्रत्याशी सुबोध राय की जीत हुई थी। उन्हें 63345 वोट मिले थे और उन्होंने बीएलएसपी प्रत्याशी हिमांशु प्रसाद को 14,033 वोटों से हराया था। हिमांशु प्रसाद को कुल  49,312 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024