1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव में ऑनलाइन नामांकन भी होगा, मतदान का समय बढ़ाया गया: आयोग

बिहार चुनाव में ऑनलाइन नामांकन भी होगा, मतदान का समय बढ़ाया गया: आयोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 03:04 pm IST

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है। खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा।

bihar assembly elections 2020- India TV Hindi
बिहार चुनाव में ऑनलाइन नामांकन भी होगा, मतदान का समय बढ़ाया गया: आयोग Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है। खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा। ऑफलाइन नमांकन की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोरोना काल के कारण सभी तरह की सावधानियों के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव होंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस प्रकार एक घंटे मतदान की अवधि बढ़ाई गई है। पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था। हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा। एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सात लाख सैनिटाइजर, छह लाख फेस शील्ड और 46 लाख मास्क का इंतजाम रहेगा।

Bihar election
Image Source : INDIA TVBihar election

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

इनपुट-आईएएनएस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024