1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. अमित शाह चुनाव प्रचार के बीच अचानक भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे

अमित शाह चुनाव प्रचार के बीच अचानक भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 08:40 pm IST

भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान अमित शाह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करते रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब अमित शाह को यूपी का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था, उस दौरान अमित शाह हर दिन कार्यकर्ताओं के घर भोजन करते रहे थे।

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह चुनाव प्रचार के बीच अचानक भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे Image Source : PTI/ANI

नई दिल्ली| दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज ही दिखा। दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम पहुंचे यमुना विहार। यमुना विहार में अपनी अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह भाजपा के सामान्य कार्यकता के घर भोजन करने पहुंच गए। उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रेसिडेंट मनोज तिवारी भी थे।

अमित शाह को भोजन में दाल, रोटी और सब्जी परोसी गई। रात्रि भोजन का कार्यक्रम यमुना विहार के भाजपा प्रेसिडेंट के घर पर हुआ। यमुना विहार के एक भाजपा नेता के मुताबिक रात्रि भोजन का कार्यक्रम अंतिम समय में तय किया गया। इस दौरान अमित शाह और मनोज तिवारी के अलावा सिर्फ दो और नेता घर के अंदर मौजूद थे।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान अमित शाह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करते रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब अमित शाह को यूपी का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था, उस दौरान अमित शाह हर दिन कार्यकर्ताओं के घर भोजन करते रहे थे। इस दौरान अमित शाह के इस नजरिये को काफी सराहा गया था।

हालंकि भाजपा और संघ में यह परंपरा पुरानी रही है। लेकिन दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह का आम कार्यकता के घर भोजन करने पहुंचना किसी अचंभे से कम नहीं है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस कदम से जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार होगा, वहीं उनको जीत का मूल मंत्र मिल पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024