1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Election Results: जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को धन्यवाद दिया

Delhi Election Results: जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को धन्यवाद दिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 04:02 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकबार फिर बंपर जीत हासिल करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पूरे देश की जीत है.

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकबार फिर बंपर जीत हासिल करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पूरे देश की जीत है. ये भारत माता की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए हनमान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने कहा, 'भगवान हनुमान ने हम पर कृपा की, भगवान हमें दिल्ली के लोगों की सेवा करने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली वासियों की जीत है। जनता के जबरदस्त समर्थन के लिए शुक्रिया। केजरीवाल ने कहा कि ये हर उस परिवार की जीत है जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये हर उस परिवार की जीत है जिनका अच्छे अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है। इस जीत ने देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। उन्होंने कहा-ये काम की राजनीति की जीत है... दिल्ली के लोगों ने संकेत दे दिया कि वोट उसी को देंगे जो 24 घंटे बिजली देगा.. घर-घर को पानी देगा... ये पूरे देश की जीत है.. ये भारत माता की जीत है।' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024