1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. केजरीवाल सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली वालों को आवास योजना का लाभ मिले: पुरी

केजरीवाल सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली वालों को आवास योजना का लाभ मिले: पुरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:41 pm IST

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से शुरु की गयी मुख्यमंत्री आवास योजना (सीएमएवाई) का 24 दिसंबर को आगाज किया था। उन्होंने पीएमएवाई की तर्ज पर सीएमएवाई के तहत दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी इलाकों में रहने वालों को पक्का घर देने का वादा किया है।

Delhi CM Kejriwal- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते हैं कि दिल्ली वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का लाभ मिले, क्योकि इस योजना के नाम में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा है। पुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1.03 करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है।लेकिन दिल्ली सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को इस योजना का लाभ मिले क्यूँकि इस योजना के नाम में ‘प्रधान मंत्री’ शब्द जुड़ा है। इसलिए इन्होंने इस योजना को दिल्ली में लागू ही नहीं किया।’’

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से शुरु की गयी मुख्यमंत्री आवास योजना (सीएमएवाई) का 24 दिसंबर को आगाज किया था। उन्होंने पीएमएवाई की तर्ज पर सीएमएवाई के तहत दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी इलाकों में रहने वालों को पक्का घर देने का वादा किया है। पुरी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने अहंकार की खातिर दिल्ली वालों को पीएमएवाई के लाभ से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के लिये उनका अहंकार जनहित से ज्यादा जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024