नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। गौर करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में जदयू नेता और पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है। प्रशांत किशोर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का चुनाव कैंपेन चला रहे हैं। जदयू की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह सहित 20 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Star Campaigners list