1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. PATPARGANJ Vidhan Sabha Chunav Results 2020: पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया जीते

PATPARGANJ Vidhan Sabha Chunav Results 2020: पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया जीते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:11 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 04:47 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है और पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया ने जीत दर्ज की है।

patparganj- India TV Hindi
patparganj

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी ने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, यहां भाजपा और आप के बीच हार-जीत का अंतर लगभग 3207 वोटों का रहा। गौरतलब है कि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया की जीत हुई थी। बता दें कि, यहां पर कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। 

पटपड़गंज विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया की जीत हुई थी और उन्हें कुल 75243 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार बिन्नी को हराया था जिन्हें 46452 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024