1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi vidhan sabha chunav Results: सीलमपुर से AAP के अब्दुल रहमान 36920 मतों से जीते

Delhi vidhan sabha chunav Results: सीलमपुर से AAP के अब्दुल रहमान 36920 मतों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:16 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 03:49 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान 420 मतों से आगे चल रहे हैं।

Seelampur Constituency Election Result- India TV Hindi
Seelampur Constituency Election Result

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान ने 36920 मतों से जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने कौशल कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर चौधरी मतीन अहमद को कैंडिडेट बनाया था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप प्रत्याशी मोहम्मद इशराक की जीत हुई थी।

सीलमपुर विधानसभा सीट  दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में सीलमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी को 36773 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 10091 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सीलमपुर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी मोहम्मद इशराक की जीत हुई थी और उन्हें कुल 57302 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय जैन को हराया था जिन्हें 29415 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024