चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत दमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। इतने कद्दावर नेता जब चुनावी अखाड़े में उतरेंगे तो खबरें भी भरपूर आएंगी, इसलिए हरियाणा विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: करनाल में राजनाथ ने कहा, पाकिस्तान को मजबूत करते हैं कांग्रेस के बयान
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: करनाल में राजनाथ ने कहा, पाकिस्तान को मजबूत करते हैं कांग्रेस के बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत दमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं।
Haryana Assembly Election 2019 LIVE
-
12:32 PM (IST) Oct 13, 2019
मैंने फाइटर प्लेन (राफेल) पर 'ओम' लिखा, और उसमें 'रक्षा बंधन' बांधा। कांग्रेस नेताओं ने यहां विवाद शुरू कर दिया। उन्हें इस बात का स्वागत करना चाहिए था कि राफेल यहां आ रहा हैं। इसके बजाय उन्होंने आलोचना शुरू कर दी। कांग्रेसी नेताओं के बयान केवल पाकिस्तान को मजबूत करते हैं: करनाल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
12:29 PM (IST) Oct 13, 2019
अगर हमारे पास राफेल लड़ाकू विमान होता तो बालाकोट जाकर एयरस्ट्राइक करने की जरूरत नहीं पड़ती। हम भारत में ही रहकर वहां के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देते: करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
12:29 PM (IST) Oct 13, 2019
हरियाणा के पुराने मुख्यमंत्री, चाहे कांग्रेस के हों या आईएनएलडी के, दिल्ली से सरकार चलाते थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर जमीनी स्तर पर सरकार चलाते हैं: करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
12:26 PM (IST) Oct 13, 2019
हरियाणा को कुपोषण मुक्त और टीबी रोग से मुक्त बनाएंगे, 2,000 वैलनेस सेंटर बनाएंगे, जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 60 मिनट के अंदर तत्काल ऋण की सुविधा करेंगे, 2022 तक सबको पक्का आवास सुनिश्चित करेंगे: जेपी नड्डा
-
12:26 PM (IST) Oct 13, 2019
पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी, अंत्योदय मंत्रालय का गठन होगा। कुशल कारीगर को 3 लाख रूपये तक का बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये की जाएगी: जेपी नड्डा
-
12:26 PM (IST) Oct 13, 2019
इस संकल्प पत्र के मुख्य विषय हैं- युवा विकास एवं स्वरोजगार मंत्रालय का गठन किया जाएगा। हरियाणा स्टार्ट अप मिशन शुरू किया जाएगा। शिक्षा के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सभी गांव में खेल स्टेडियम या व्यायामशाला का निर्माण कराया जाएगा: जेपी नड्डा
-
12:25 PM (IST) Oct 13, 2019
हमारी सरकार का प्रयास है कि किसान को कमाऊ और टिकाऊ बनाना है। उसकी आमदनी बढ़े और वो कृषि के क्षेत्र में टिका रहे, पलायन न करे, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं: जेपी नड्डा
-
12:25 PM (IST) Oct 13, 2019
अगले 5 साल में हमारी सरकार ने गांव, किसान, गरीब, वंचित, शोषित पर फोकस किया गया है। सबका साथ-सबका विश्वास की नीति पर हम चल रहे हैं: जेपी नड्डा
-
12:24 PM (IST) Oct 13, 2019
इस घोषणा पत्र को बहुत एनालिसिस करके तैयार किया गया है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। इस घोषणा पत्र को समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है: जे पी नड्डा
-
12:24 PM (IST) Oct 13, 2019
पिछले पांच साल में मनोहर जी ने हरियाणा की छवि को मजबूत किया है। उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। आज हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त है और यहां परादर्शी सरकार देने का काम मनोहर जी ने किया है: जे पी नड्डा
-
11:07 AM (IST) Oct 13, 2019
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए 13 अक्टूबर से कई रैलियां करेंगे।
-
11:06 AM (IST) Oct 13, 2019
हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मुकाबले में उतरने वाले 16 नेताओं को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। शैलजा ने एक बयान में कहा, ‘हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करने और बागी के तौर पर 2019 विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए 16 लोगों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।’
-
11:06 AM (IST) Oct 13, 2019
बीजेपी ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।