1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा के तीन निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी के साथ, कहा-समर्थन देने से परहेज नहीं

हरियाणा के तीन निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी के साथ, कहा-समर्थन देने से परहेज नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 02:22 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने कहा है कि अगर उनके समर्थन से सरकार बनने की स्थिति रहेगी तो बीजेपी को समर्थन देने से उन्हें परहेज नहीं होगा । 

Haryana Assembly Election Results 2019 - India TV Hindi
Haryana Assembly Election Results 2019  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक प्राप्त रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने कहा है कि अगर उनके समर्थन से सरकार बनने की स्थिति रहेगी तो बीजेपी को समर्थन देने से उन्हें परहेज नहीं होगा । 

खबर लिखे जाने तक हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी हे और 10 सीटों पर आगे है। जजपा को पूरे परिदृश्य में किंगमेकर के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024