Panchkula Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा की वीआईपी पंचकूला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के ज्ञानचंद गुप्ता ने 5633 वोटों के अंतर से कांग्रेस के चंद्रमोहन बिश्नोई को शिकस्त दी है।
Related Stories
बता दें कि 2014 में पंचकूला सीट पर भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। गुप्ता को 69916 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इनेलो प्रत्याशी कुलभूषण गोयल को 25314 वोट मिले थे। ज्ञानचंद गुप्ता ने 44602 वोटों से जीत प्राप्त की थी। 2014 में पंचकुला सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार बंसल रहे जिन्हें 15564 वोट मिले थे।