1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं होने से है आर्थिक सुस्ती: राहुल गांधी

पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं होने से है आर्थिक सुस्ती: राहुल गांधी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2019 10:07 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 10:24 pm IST

21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में अपनी दूसरी रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेताया कि अर्थव्यवस्था की हालत और बदतर हो जाएगी और 'बड़े कॉरपोरेट मेहुल चोकसी व नीरव मोदी की तरह भाग जाएंगे।'

Rahul Gandhi- India TV Hindi
पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं होने से है आर्थिक सुस्ती: राहुल गांधी

महेंद्रगढ़। अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।'

21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में अपनी दूसरी रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेताया कि अर्थव्यवस्था की हालत और बदतर हो जाएगी और 'बड़े कॉरपोरेट मेहुल चोकसी व नीरव मोदी की तरह भाग जाएंगे।'

अहीरवाल को भाजपा का गढ़ माना जाता है। नौकरियों की कमी व किसानों के संकट के बढ़ने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "देश की हालत आप को पाता है..बेरोजगारी देश में 45 सालों के उच्च स्तर पर है।" उन्होंने कहा कि अगर आप व्यापारियों से पूछे चाहें वे छोटे हो या मध्यम, हर कोई कहेगा कि नोटबंदी व जीएसटी ने उन्हें तबाह कर दिया।

राहुल ने कहा, "अगर न्याय (कांग्रेस के 2019 चुनावों में न्यूनतम आय के प्रस्ताव) को लागू किया गया होता तो चीजें बेहतर होती, लेकिन हरियाणा के पास कांग्रेस को वोट करने का मौका है।" उन्होंने कहा कि मोदी ने भरोसा दिया था कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे, यह नहीं हुआ। लेकिन सरकार ने कॉरपोरेट घरानों के 5.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए।

उन्होंने कहा, "एक लाख करोड़ से ज्यादा कर छूट के रूप में कॉरपोरेट को दिए गए। लेकिन वह (मोदी) गरीबों को रुपये नहीं देंगे।" राहुल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग में भारत, अमेरिका व चीन से प्रतिस्पर्धा कर रहा था। अब भारत की छवि भाजपा की नीतियों के कारण धूमिल हो रही है।

उन्होंने कहा, "उनका (भाजपा का) एकमात्र मकसद लोगों को बांटना और एक दूसरे से लड़ाना है। विभाजित भारत आगे नहीं बढ़ सकता।" राहुल गांधी ने मीडिया की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह लोगों को हकीकत नहीं दिखा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024