1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Sonipat Vidhan Sabha Chunav Results: सोनीपत से कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार की जीत, BJP की कविता जैन दूसरे नंबर पर

Sonipat Vidhan Sabha Chunav Results: सोनीपत से कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार की जीत, BJP की कविता जैन दूसरे नंबर पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:34 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:53 pm IST

हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट को लेकर इस बार काफी चर्चा है, इस सीट कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार जीते। 

Sonipat assembly election results Kavita Jain Surender Panwar live update- India TV Hindi
Sonipat assembly election results  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट को लेकर इस बार काफी चर्चा है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कविता जैन को मैदान में उतारा है। कविता जैन का मुकाबला कांग्रेस के सुरेंदर पंवर के साथ है, सुरेंदर पंवर ने पिछले चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस सीट की मतगणना खत्म हो चुकी है। जिसके साथ ही कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार विजयी हुए। 

मतगणना के बाद कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार को 79354 वोट मिलें है। वहीं बीजेपी की कविता जैन को 46493 वोट मिले। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसके बाद  32861 वोटों से सुरेंद्र पंवार विजयी हुई। 

पिछले विधानसभा के चुनाव

2014 में सोनीपत विधानसभा सीट पर कविता जैन की जीत हुई थी। कविता जैन को कुल 56832 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के देवराज दिवान को 31022 वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले सुरेंदर पंवर को पिछली बार 29826 वोट मिले थे और वे पिछली बार इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी थे। 2014 में इस सीट पर 20 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था जिनमें से 17 की जमानत जब्त हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024