1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. चंदनकियारी विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार JVM ने मारी थी बाजी

चंदनकियारी विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार JVM ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 10:32 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 10:32 pm IST

झारखंड की चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में अहम स्थान रखती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिन 15 सीटों पर मतदान होगा उनमें चंदनकियारी विधानसभा भी शामिल है।

Jharkhand Assembly Elections 2019- India TV Hindi
Jharkhand Assembly Elections 2019

रांची। झारखंड की चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में अहम स्थान रखती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिन 15 सीटों पर मतदान होगा उनमें चंदनकियारी विधानसभा भी शामिल है। 2014 में इस सीट पर जेवीएम ने जीत हासिल की थी।  2009 में आजसू और 2005 में जेएमएम ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि चंदनकियारी विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ चंदनकियारी विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी विधानसभा सीट से जेवीएम के प्रत्याशी अमर कुमार बौरी ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 81925 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के उमाकांत को 34164 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर आजसू के उमाकांत रजक ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में जेएमएम के हारू राजवार की जीत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024